Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए 2 नवंबर से लगेंगे शिविर

 अमेठी में पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए 2 नवंबर से लगेंगे शिविर


13 स्थानों पर होगा आयोजन, पेंशनरों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और पीपीओ संख्या लाना अनिवार्य

श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


अमेठी। जनपद के पेंशनरों की सुविधा के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) बनाए जाने हेतु विभिन्न विकास खंडों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी अमेठी रामेंद्र कुमार ने बताया कि, शिविरों की शुरुआत 2 नवंबर 2026 से होगी। जनपद में कुल 13 स्थानों पर निर्धारित तिथियों में शिविर लगाकर पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविरों का आयोजन सुबह 11 बजे से किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 2 नवंबर को कार्यालय वरिष्ठ कोषाधिकारी अमेठी, गौरीगंज में शिविर लगेगा। इसके बाद 3 नवंबर को मुसाफिरखाना, 4 नवंबर को जगदीशपुर, 5 नवंबर को शुकुल बाजार और 6 नवंबर को जामो में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 12 नवंबर को संग्रामपुर, 13 नवंबर को भादर, 16 नवंबर को शाहगढ़, 17 नवंबर को तिलोई, 18 नवंबर को सिंहपुर, 19 नवंबर को बहादुरपुर, 20 नवंबर को भेटुआ तथा 26 नवंबर को अमेठी विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने जनपद के समस्त पेंशनरों से अपील की है कि वे अपने संबंधित विकास खंड में निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा का लाभ उठाएं। इसके लिए पेंशनर अपने साथ आधार कार्ड, पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) संख्या, बैंक पासबुक और आधार से लिंक मोबाइल फोन अवश्य लेकर आएं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने में सुविधा प्रदान करना है। सभी पेंशनरों से निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर अपना ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र बनवाना सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं