Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

गांधी जयंती पर अमेठी में आयोजित हुई 5 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता

 गांधी जयंती पर अमेठी में आयोजित हुई 5 किमी पैदल चाल प्रतियोगिता



राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी गई श्रद्धांजलि


अमेठी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला खेल कार्यालय के कनिष्ठ सहायक शिवकुमार मौर्य एवं प्रशिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। मुख्य अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अमेठी के नगर अध्यक्ष विशाल अग्रहरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर 5 किलोमीटर पैदल चाल (वॉक रेस) पुरुष एवं महिला वर्ग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में कुल 146 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 87 पुरुष एवं 59 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। पुरुष वर्ग में अखिलेश सिंह ने प्रथम, अनुभव अग्रहरी ने द्वितीय, मुकेश यादव ने तृतीय, विराट सैनी ने चतुर्थ, आदित्य गुप्ता ने पंचम तथा प्रद्युम्न सिंह ने षष्ठ स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में रेनू सिंह प्रथम, स्नेहा द्वितीय, आराध्या मिश्रा तृतीय, अंशिका मिश्रा चतुर्थ, आंचल पंचम तथा खुशबू शर्मा षष्ठ स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सचिन भारद्वाज, प्रशिक्षक मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद नदीम, जय प्रकाश यादव, अंकित शर्मा, कुंवर लल्ली तिवारी सहित जिला खेल कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


शुकुल बाजार अमेठी से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ रामधनी शुक्ला

कोई टिप्पणी नहीं