Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित, 526 लाभार्थियों को शादी अनुदान के प्रमाणपत्र

 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल और सहायक उपकरण वितरित, 526 लाभार्थियों को शादी अनुदान के प्रमाणपत्र


सेवा संकल्प माह कार्यक्रम में स्वास्थ्य राज्यमंत्री बोले- योजनाओं का पूरा लाभ सीधे पात्रों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 अमेठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प माह के तहत अमेठी के विकास भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार ट्राईसाइकिल समेत विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही शादी अनुदान योजना के तहत 526 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह और स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रता के अनुसार आवेदन कर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ बिचौलियों के बजाय सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पहले सौ रुपये में से केवल 15 रुपये ही लोगों तक पहुंचने की बात कही जाती थी, जबकि अब योजनाओं की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है।उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प माह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना और जरूरतमंदों को योजनाओं से जोड़ना है।मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने पिछले वर्षों में विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है और अर्थव्यवस्था के मामले में प्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं