Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एसएसबी ने बार्डर पर नेपाली महिला को अवैध सामान संग पकड़ कस्टम के हवाले किया

 एसएसबी ने बार्डर पर नेपाली महिला को अवैध सामान संग पकड़ कस्टम के हवाले किया


श्री न्यूज/डीपी मिश्रा

पलियाकलां (खीरी)भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से भारत से नेपाल सामान ले जा रही एक नेपाली महिला  को एसएसबी  जवानों की गस्ती  टीम ने गिरफ्तार कर  उसे गौरीफंटा कस्टम के सुपुर्द करदिया।

जानकारी के अनुसार 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, पलिया की सीमा चौकी गौरीफंटा के विशेष गश्ती दल द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 753 से लगभग 150 मीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर भारत से नेपाल की ओर अवैध रूप से सामान ले जा रही एक नेपाली महिला को पकड़ा गया। महिला ने अपना नाम माया कड़की,  (38) वर्ष, पत्नी श्री वीर बहादुर चौहान,  वार्ड संख्या 04, फुलवारी, जिला कैलाली, सुदूर नेपाल का निवासी होना बताया।

 को पकड़ा गया । पकड़ी गई महिला से लेडीज सूट-36 नग, साड़ी-14 नग, बेडशीट (पिलो कवर सहित- 01 नग एवं सुपर पावर तंबाकू-450 पाउच  आदि बरामद किया गया  | उक्त प्रकरण में जब्ती से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तैयार करने के उपरांत, पकड़ी गई महिला को बरामद सामान सहित अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, गौरीफंटा, जनपद लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) को सुपुर्द कर दिया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं