सिंगाही क्षेत्र के चिरकुवा और खैरीगढ़ के जंगलों में छापेमारी, चढ़ी भट्ठी व शराब बनाने के उपकरण बरामद
निघासन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद; 450 किलो लहन नष्ट
सिंगाही क्षेत्र के चिरकुवा और खैरीगढ़ के जंगलों में छापेमारी, चढ़ी भट्ठी व शराब बनाने के उपकरण बरामद
मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी निघासन, लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को बड़ी कार्रवाई की। तहसील निघासन के थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम चिरकुवा और खैरीगढ़ के जंगलों में चिह्नित संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर विभागीय टीम ने 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की जबकि मौके पर चल रही शराब की भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए।
आबकारी निरीक्षक निघासन राजेश कुमार ने हमराह टीम के साथ संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब 450 किलो लहन मौके पर ही नष्ट किया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत एक अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
यह अभियान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन और उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कच्ची शराब के निर्माण में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष
प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

Post a Comment