Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पुलिस की नजर बंदी को चकमा देकर घर से निकल काग्रेस किसान प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या साथियों संग दिल्ली पंहुच किसान यात्रा की बनाई रणनीति

 पुलिस की  नजर बंदी को चकमा देकर घर से निकल काग्रेस किसान प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या  साथियों संग  दिल्ली पंहुच  किसान यात्रा की बनाई रणनीति


श्री न्यूज़/डीपी मिश्रा

 पलियाकलां (खीरी)। दिल्ली में काग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल  न होने  पाए, इसके लिए पुलिस  ने   इलाका के कांग्रेसियों पर घेराबंदी शुरू कर दी, उसमे किसान काग्रेस प्रदेश अधक्ष बृज मौर्या को उनके गोविंद नगर निवास पर नजर बंद करके उनके घर के  बाहर निगरानी के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। इस नजर बंदी के बावजूद कांग्रेस  किसान प्रदेश अध्यक्ष बृज मौर्या  घर के बाहर मौजूद पुलिस को चकमा देकर अपने कई साथियों संग  किसी तरह दिल्ली पंहुच गए और नेताओं से मुलाकात कर किसान यात्रा निकालने की रणनीति बनाकर दिल्ली में चल रहे काग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होकर वापस भी आ गए।

वार्ता में किसान अधिकार यात्रा को लेकर सकारात्मक चर्चा कर रणनीति भी बनाई गई।

बताया गया कि प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश  बृज मौर्या ने दिल्ली स्थित तीन मूर्ति मार्ग  सांसद आवास पर  विधायक एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष  आराधना मिश्रा ‘मोना’  तथा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के उपनेता, माननीय सांसद  प्रमोद तिवारी  से किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाधक्ष अखिलेश शुक्ला  के साथ  भी मुलाकात  कर किसान आधिकार यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

इस दौरान उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली किसान अधिकार यात्रा को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। किसानों के अधिकारों, उनकी समस्याओं और उनके हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने के संकल्प पर विचार-विमर्श किया।

किसानों की आवाज़ को बुलंद करना, उनके हक और सम्मान की लड़ाई लड़ना तथा किसान अधिकार यात्रा को जन-जन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

किसान अधिकार यात्रा, किसान कांग्रेस किसानों की आवाज को बुलंद करने के किसान अधिकार यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं