Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पत्रकारों की निष्पक्षता के लिए आवाज..... जानिए विस्तार से मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से........

 पत्रकारों की निष्पक्षता के लिए आवाज..... जानिए विस्तार से मंडल कोऑर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से........



गौरीगंज (अमेठी)। पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के अधिकारों को लेकर पत्रकार एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) ने मंगलवार को आवाज उठाई। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिलाधिकारी शशांक चौधरी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर हरियाणा में नशाखोरी से जुड़ी खबर प्रसारित किए जाने के बाद लिंकिंग इंडिया और हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक अभय अग्रवाल समेत अन्य पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।


#ज्ञापन में संगठन ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों का दायित्व जनसमस्याओं को सामने लाना और शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाने में अपनी भूमिका निभाना है। नशाखोरी जैसी गंभीर सामाजिक समस्या से संबंधित खबरों का प्रसारण जनहित में महत्वपूर्ण है। यदि किसी खबर को लेकर कानूनी आपत्ति है, तो उसका समाधान निष्पक्ष जांच और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए।


#एसोसिएशन ने कहा कि पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने जैसी घटनाओं से मीडिया जगत में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है। संगठन ने प्रधानमंत्री से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने, संबंधित पत्रकारों की सुरक्षा और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।


#ज्ञापन में संविधान के अनुच्छेद 19(1)(क) के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर भी जोर दिया गया। संगठन ने संबंधित मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता जताई।


#इस दौरान संगठन के संरक्षक संतोष श्रीवास्तव और बद्रीपाल सिंह, अध्यक्ष रमन पांडेय, कोषाध्यक्ष विकास शुक्ला, उपाध्यक्ष लालजी तिवारी, महासचिव चंद्रिका मौर्या, संगठन सचिव विनोद सिंह, विकास तिवारी, अंकित पांडेय, एवी सिंह और विनीत मटियारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


#ज्ञापन की प्रतिलिपि हरियाणा के मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई। मण्डल कॉर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़।

कोई टिप्पणी नहीं