Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया नगर को संवारने के विद्यायक रोमा सहनी ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर 28 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव दिया

 पलिया नगर को संवारने के विद्यायक रोमा सहनी ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर 28 करोड़ के विकास  कार्यों  का  प्रस्ताव दिया


श्री न्यूज़

डीपी मिश्रा

पलियाकलां ( खीरी)। पलिया नगर को संवारने के लिए प्रयासरत एमएलए रोमी सहनी ने   सूबे के नगर विकास मंत्री एके  शर्मा से मुलाकात करके 28 करोड़ रुपए  के विकास कार्यों को करवाने का प्रस्ताव दिया। 

नगर विकास मंत्री ने प्रस्ताव पर  सकारात्मक सहमति जताते हुए जल्दी  बजट  रिलीज करवाने की बात  कही।

जानकारी के अनुसार पलिया  नगर के विकास हेतु विधायक रोमी साहनी ने नगर विकास मंत्री से  मुलाकात करके पलिया नगर में होने वाले आवश्यक  विकास कार्यों को बताकर 28 करोड़ रुपए से करवाए जाने वाले जरूरी कार्यों का प्रस्ताव भी दिया।

 विधायक रोमी साहनी ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा  से मुलाकात करके उन्होंने नगर पालिका परिषद पलिया कलां के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान विधायक श्री साहनी जी ने नगर पालिका परिषद पलिया कलां में सड़कों के निर्माण एवं नालियों (ड्रेनेज) की व्यवस्था हेतु ₹5 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव मंत्री जी को सौंपा। उन्होंने मंत्री जी को अवगत कराया कि नगर में बेहतर सड़कों और जल निकासी की व्यवस्था की आवश्यकता है, जिससे नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के समय जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने प्रस्ताव को गंभीरता से सुना और इस पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।


विधायक  रोमी साहनी  ने कहा कि पलिया कलां के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं