अमेठी: होलिका दहन स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा और झंडा लगाने को लेकर मामला, मौके पर पहुंची मोहनगंज पुलिस
अमेठी: होलिका दहन स्थल पर बाबा साहब की प्रतिमा और झंडा लगाने को लेकर मामला, मौके पर पहुंची मोहनगंज पुलिस
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
जनपद अमेठी तहसील तिलोई ग्राम विराज
ग्राम विराज में होलिका दहन के लिए निर्धारित जमीन पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और झंडा लगाने को लेकर मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मोहनगंज थाने की पुलिस टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर कुलदीप, प्रदीप, अंकित, शिवकुमार, बनवारी, अब्दुल मजीद, रामराज और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया है अब पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल, पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Post a Comment