Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

 किसान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश



गोवंश संरक्षण, खाद की उपलब्धता, माइनर की सिल्ट सफाई और जलभराव से क्षतिग्रस्त फसलों की प्रतिपूर्ति के मुद्दे उठे


किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिलाधिकारी


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। शासन के निर्देशों के क्रम में किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। किसान दिवस में किसानों ने गोवंश संरक्षण, खाद की उपलब्धता, टिकरिया माइनर की सिल्ट सफाई, गांवों में मृत पशुओं के उठान, जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई फसलों की प्रतिपूर्ति सहित कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिलाधिकारी ने किसानों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। किसानों से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह, उप कृषि निदेशक सत्येंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं