Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान

 एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 21.10.2026 को तहसील अमेठी अन्तर्गत ग्राम बोझवा मजरे पीपरपुर निवासी पूजा पत्नी राजेश कुमार अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुई, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके खतौनी गाटा संख्या 193मि0/0.1900हे0 में त्रुटिवश उनका नाम पूजा देवी व पति का नाम राकेश कुमार दर्ज हो गया है जो कि गलत है उनके आधार कार्ड में उनका सही नाम पूजा व पति का नाम राजेश कुमार दर्ज है जो की सही है। उन्होंने जिलाधिकारी से अपना व अपने पति का सही नाम खतौनी पर अंकित किए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार अमेठी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण में नियमानुसार जांच कर खतौनी में शिकायतकर्ता का सही व शुद्ध नाम अंकित कराएं। जिसके उपरांत तहसीलदार अमेठी द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई और शिकायतकर्ता का सही व शुद्ध नाम खतौनी में अंकित करा दिया गया। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता पूजा ने जिलाधिकारी महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी समस्या का त्वरित समाधान होने से उनको काफी राहत मिलेगी और अब उन्हें अनावश्यक भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी

कोई टिप्पणी नहीं