खबर का असर: नरायनपुर में खराब सरकारी हैंडपंप की मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
खबर का असर: नरायनपुर में खराब सरकारी हैंडपंप की मरम्मत, ग्रामीणों में खुशी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
तिलोई, अमेठी। तिलोई ब्लॉक की कूरा ग्राम सभा के राजस्व ग्राम नरायनपुर में प्राचीन मंदिर के पास खराब पड़े सरकारी हैंडपंप की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद अधिकारियों और ग्राम प्रधान ने संज्ञान लिया। आज हैंडपंप की मरम्मत करा दी गई, जिससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है
नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। खबर सामने आने के बाद हैंडपंप ठीक होने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिली है क्षेत्रवासियों ने समस्या के समाधान पर संबंधित अधिकारियों और ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त किया। हालांकि, मंदिर परिसर में फैली झाड़ियों की साफ-सफाई की आवश्यकता भी बनी हुई है

Post a Comment