गुरुकुल एकेडमी के छात्र अरहम रंजन पटेल का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर
गुरुकुल एकेडमी के छात्र अरहम रंजन पटेल का गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चयन, विद्यालय में खुशी की लहर
श्री न्यूज़ 24,अदिति न्यूज़ राजू सिंह
पलिया कलां, खीरी।
गुरुकुल एकेडमी के छात्र अरहम रंजन पटेल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। एनसीसी (NCC) की 63वीं बटालियन द्वारा आयोजित अंतर-समूह प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अरहम रंजन पटेल का चयन गणतंत्र दिवस शिविर (Republic Day Camp) के लिए किया गया है। यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
लखनऊ स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज में एनसीसी की 63वीं बटालियन के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें लोकनृत्य, गायन, वाद्ययंत्र वादन, मूर्तिकला, पैरासेलिंग एवं कला सहित अनेक गतिविधियाँ शामिल रहीं। कला प्रतियोगिता में लगभग 80 से 85 कैडेटों ने प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इन प्रतियोगिताओं में गुरुकुल एकेडमी के छात्र अरहम रंजन पटेल ने अपनी विशेष पहचान बनाई। अंतर-समूह प्रतियोगिताओं में चयनित होकर गणतंत्र दिवस शिविर तक पहुँचने की उनकी उपलब्धि उनकी लगन, अनुशासन और प्रतिभा का परिचायक है।
अरहम की इस सफलता पर विद्यालय के एमडी श्री मुकेश अग्रवाल एवं चेयरमैन श्री वीरेंद्र शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।
अरहम रंजन पटेल की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

Post a Comment