Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

 मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान



ईपी, जेंडर एवं युवा श्रेणियों के मतदाताओं को सूची में शामिल करने पर जोर


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में निरंतर पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत ईपी (Eligible Population) श्रेणी, जेंडर गैप को कम करने तथा युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे तथा “No Voter to be Left Behind” की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि 01 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए चल रहे निरंतर पुनरीक्षण-2026 के दौरान सभी पात्र युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदाता बनने के योग्य नागरिक तथा दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। अभियान में समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, ग्राम्य विकास तथा युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों का सहयोग लिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे अपने निकटतम मतदान केंद्र पर नियुक्त अधिकारी/बीएलओ से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त तहसील कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी अपना आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के ECINET मोबाइल एप तथा Voters Service Portal के माध्यम से नागरिक फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

कोई टिप्पणी नहीं