भीरा के छाजू राम केन ग्रोवर्स इंटर कालेज के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए
भीरा के छाजू राम केन ग्रोवर्स इंटर कालेज के बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए
श्री न्यूज़ 24
डीपी मिश्रा
पलियाकलां (खीरी )। तहसील इलाका के भीरा कस्बा के छाजू राम केन ग्रोवर्स इंटर कालेज के बच्चों को आपदा प्रवधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बच्चों को आपदा से निपटने के गुर सिखाये गए, इस दौरान मास्टर ट्रेनर राधे श्याम पाल, तहसील प्रभारी लखप्त सिंह ने कालेज के बच्चों संग टीचिंग स्टॉफ को आग, बाढ़, भूकंप, सर्प दंश आदि आपदा से कैसे तुरंत निपटा जाये यह बताते हुए इसका विधिवत अभ्यास करके दिखाया भी और सभी को पप्रशिक्षित किया साथ ही बच्चों से अभ्यास भी करवकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस प्रशिक्षण मे बच्चों ने उत्साह से भाग लिया, प्रधानाचार्य मुकुट बिहारी ने ट्रेनरद्वय को स्मृति चिन्ह प्रदान करके सभी के प्रति आभार जताया।

Post a Comment