लहरपुर में नजर आ रहे चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले के भारी संकेत
लहरपुर में नजर आ रहे चुनाव के त्रिकोणीय मुकाबले के भारी संकेत
श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज
विनय शुक्ला
लहरपुर (सीतापुर)
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की विधानसभा 148 लहरपुर में चुनावी माहौल धीरे-धीरे गरमाता नजर आ रहा है। गांवों से लेकर कस्बे तक सियासी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और संभावित दावेदार अपने-अपने स्तर पर जनता के बीच सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार सिंह ने लहरपुर विधानसभा क्षेत्र में हर गांव हर घर सम्पर्क करने से और दिन हो या रात अपनी सक्रियता बढ़ाकर चुनावी मैदान में हलचल पैदा कर दी हैं हालांकि अंतिम तस्वीर चुनाव की घोषणा और प्रत्याशियों के आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ होगी।अब सवाल यही—लहरपुर 148 की जनता किसके सिर बांधेगी जीत का सेहरा?

Post a Comment