!!एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान!!
!!एक दिवस में पूर्ण समाधान अभियान!!
विनोद कुमार जिला संवाददाता के साथ
इस अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदय की जनसुनवाई में जो शिकायतें प्राप्त होती हैं, उसमें सभी शिकायतों में यह प्रयास किया जाता है कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसी मंशा के तहत आज दिनांक 12.11.2026 को तहसील गौरीगंज के ग्राम मझवारा निवासी यमुना प्रसाद मौर्य अपनी शिकायत लेकर जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए, उन्होंने अपने शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि उनके घर के बगल बहुत पुराना रास्ता (गली) है जिस पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा कूड़ा करकट फेंक कर रास्ता अवरूद्ध कर दिया गया है, जिसको लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से कूड़ा-करकट हटवाकर गली खुलवाए जाने की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल थानाध्यक्ष गौरीगंज को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। जिसके उपरांत थानाध्यक्ष गौरीगंज द्वारा उक्त प्रकरण में मौके पर संबंधित हल्का सिपाही को भेज कर कूड़ा करकट हटवाकर अवरुद्ध रास्ते (गली) को खुलवा दिया गया। शिकायत का त्वरित समाधान होने के उपरांत शिकायतकर्ता यमुना प्रसाद मौर्य ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया और शिकायत के त्वरित निस्तारण से संतुष्ट होने की बात कही।

Post a Comment