जनजाति गौरव दिवस पर पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम, गौरव गुप्ता रहे मुख्य अतिथि
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश, ठक्कर बापा विद्यालय में हुआ भव्य आयोजन
मण्डल रिपोटर चन्दन सोनी
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश वनवासी सेवा संस्थान द्वारा संचालित पूज्य ठक्कर बापा आवासीय बालिका विद्यालय, गोबरौला में जनजाति गौरव दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। रैली में छात्राओं ने विभिन्न नारों के माध्यम से ग्रामीणों को आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा के विचारों के प्रति जागरूक किया।
इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ व्यापार मंडल के महामंत्री जसवीर फ्लोरा, उपाध्यक्ष रमेश बाजपेई, मंत्री अब्बास गाजी, कोतवाली से पुष्कर वर्मा, एसएसबी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और समाजसेवी संतराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी प्रेरणादायी: गौरव गुप्ता
मुख्य अतिथि गौरव गुप्ता ने छात्राओं को संबोधित करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, साहस, सामाजिक समर्पण और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अपनी संस्कृति, समाज और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक रहने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उनका त्याग, संघर्ष और विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार चौबे ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना जीवन आदिवासी समाज के उत्थान और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। वहीं, शिक्षक रामप्रकाश ने भी उनके संघर्षपूर्ण जीवन, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक जागरूकता के महत्व का संदेश दिया गया। समारोह ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सं
कल्प मजबूत किया।


Post a Comment