Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

इस लोकसभा सीट पर दावा सपा का और बसपा प्रत्याशी के लगने लगे होर्डिंग्स, सपाइयों में खलबली

इस लोकसभा सीट पर दावा सपा का और बसपा प्रत्याशी के लगने लगे होर्डिंग्स, सपाइयों में खलबली

By आदित्य सिंह

झांसी. लोकसभा चुनाव-2019 को लेकर अभी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन के तहत सीटों के बंटवारे को लेकर असमंजस का दौर चल रहा है। इसी बीच झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी द्वारा लगवाए जाने वाले होर्डिंग्स ने समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच खलबली मचा दी है। इससे पिछले चुनाव में रनर अप रही समाजवादी पार्टी के खाते में सीट आने की उम्मीद लगाए बैठे सपाइयों को एक झटका सा लगा है। इससे अब फिर से यह सवाल गहराने लगा है कि आखिर झांसी-ललितपुर संसदीय सीट सपा या बसपा में से किसके खाते में आएगी?

2014 के चुनाव में दूसरे नंबर पर थी सपा

यूं तो सपा और बसपा में सीटों के बंटवारे को लेकर पिछले चुनाव में रनर अप रही पार्टी को आधार बनाए जाने की चर्चाएं हैं। इसके हिसाब से तो झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी का दावा माना जा रहा है। पिछले चुनाव में यहां पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा.चंद्रपाल सिंह यादव दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 3 लाख 85 हजार 422 वोट मिले थे। वहीं, बहुजन समाज पार्टी चुनाव में यहां तीसरे नंबर पर थी। बसपा की उम्मीदवार अनुराधा शर्मा को उस चुनाव में 2 लाख 13 हजार 712 वोट मिले थे। जबकि, कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य 84089 वोट ही हासिल कर सके थे। वह चौथे स्थान पर थे। वहीं, इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी साध्वी उमा भारती 5 लाख 75 हजार 889 वोट हासिल करके सांसद चुनी गई थीं।

शुभकामनाओं के लगवाए गए होर्डिंग्स

बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए गए जुगल किशोर कुशवाहा की तरफ से जिले के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में आगामी त्योहारों और नववर्ष की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग्स जगह-जगह लगवाए गए हैं। इसमें सबसे नीचे जुगल किशोर कुशवाहा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी/ प्रत्याशी लिखा गया है। इससे अब एक बार फिर लोकसभा सीट के बंटवारे को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाने लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं