भाजपा वर्चुअल जनसंवाद रैली में मोहम्मदी विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा
श्री न्यूज 24
रीतेश शुक्ला
मोहम्मदी खीरी
मोहम्मदी खीरी-मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा वर्चुअल जनसंवाद रैली में लगभग 650 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।वर्चुअल जनसंवाद रैली मुख्य वक्ता पुरुषोत्तम खंडेलवाल प्रदेश उपाध्यक्ष ने वर्चुअल बैठक जूम ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया वैश्विक महामारी के चलते कोई भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता घर पर न बैठ कर जनता के लिए मोदी योगी जी के निर्देश का पालन किया गया।हर संभव प्रयास कर जनता के बीच पहुंच कर सहयोग किया गया है। कश्मीर नागरिकता संशोधन सहित भाजपा की योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं से विस्तार में चर्चा की।संबोधन के बाद मुख्य वक्ता एवं कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय सांसद रेखा वर्मा एवं लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने वर्चुअल जनसंवाद रैली को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।वर्चुअल जनसंवाद बैठक में क्षेत्रीय सांसद रेखा अरुण वर्मा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह विधायक लोकेन्द्र सौरभ गुप्ता विवेक शुक्ला रवि शुक्ला सुशील त्रिवेदी रीतेश शुक्ला, पुनीत बाजपेई हर्षित शुक्ला, सरस रस्तोगी, हनी मेहरोत्रा,युवामोर्चा अवनीश सिंह,भैयू , नितिन रस्तोगी, शिवम राठौर दीपक गुप्ता ,रूपेश राठौर ,अरूण सिंह,पियूष बाजपेई, दीपान्शू मिश्रा, शिवम भदौरिया, उदित कटियार,सुनील सक्सेना, राघवेंद्र सिंह ,हर्षित दीक्षित, अनुज कुशवाहा,क्षेत्रीय विधानसभा के कार्यकर्ता एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
Post a Comment