Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनपद स्तरीय पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन

जनपद स्तरीय पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण का हुआ समापन




श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ 

विनय शुक्ला


खैराबाद सीतापुर 

 दिनांक 10.02 2023 को जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर के ऑडिटोरियम हॉल में उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार की अध्यक्षता में प्रशिक्षण के प्रथम बैच का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया l पांच दिवसीय प्रशिक्षण में  सीतापुर जनपद के विकासखंड पिसावा, बिसवां, महोली के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षको ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उप शिक्षा निदेशक महोदय के द्वारा प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का फीडबैक लिया गया शिक्षकों द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण में प्राप्त किए गए अनुभवों को साझा किया गया l शिक्षकों के द्वारा बताया गया कि यह प्रशिक्षण  जीवन कौशल के प्रति जागरूकता लाने और उनके स्वयं के जीवन कौशल के प्रति आकलन करने  के लिए बहुत ही उपयोगी रहा। तत्पश्चात सभी प्रतिभागियों को उप शिक्षा निदेशक महोदय द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए व सभी शिक्षकों को स्वयं में और अपने छात्रों में जीवन कौशल विकसित करने हेतु प्रेरित करते हुए प्रत्येक विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने हेतु हाउ इज द जोश का नारा देते हुए शिक्षकों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया  गया। प्रशिक्षण की नोडल रुचि सागर ने  सभी प्रतिभागियों को उनके छात्रों में जीवन कौशल विकसित करने हेतु किए जाने वाले प्रयासों और गतिविधियों को समय समय पर साझा करने हेतु प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण को सफल बनाने में समस्त  संदर्भदाताओं मोनिका गौतम, प्रभाकर मिश्र, लाल बहादुर शर्मा का सहयोग सराहनीय रहा।

कोई टिप्पणी नहीं