खुशियों में लगा ग्रहण भीषण सड़क हादसे में दो की गई जान चार घायल
खुशियों में लगा ग्रहण भीषण सड़क हादसे में दो की गई जान चार घायल
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़
विनय शुक्ला
सिधौली सीतापुर
एक परिवार में तिलक की खुशियां थी बेटी ने शाम को तिलक के सामान में हल्दी लगाकर अपने ससुराल भिजवाया था परिवारी जन भी काफी खुशी के साथ तिलक चढ़ाने ससुराल गए थे लेकिन शायद उन्हें पता नहीं था कि यह सफर उनकी जिंदगी का आखरी सफर होगा यह बातें सुनने में तो फिल्मी लगती हैं लेकिन यूपी के सीतापुर में कुछ ऐसा ही हादसा सामने आया है जो काफी दिल दहला देने वाला है। मौके पर जो भी पहुंचा उसके रोंगटे खड़े हो गए हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की चीख निकल गई। परिवार में तब मातम का माहौल छा गया जब एक परिवार अपनी बेटी का तिलक चढ़ा कर वापस आ रहा था और वह भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती कराया परिवारी जनों को सूचना मिलते ही उनकी खुशियां गमों में तब्दील हो गई आपको बता दें कि मनोज पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी महोना थाना इटौंजा अपनी बेटी सलोनी का तिलक चढ़ाने सीतापुर जनपद के मछरेहटा थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव आया था परिवारी जनों ने खुशियों के साथ तिलक चढ़ाया और सारी रस्में पूरी करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे तभी सिधौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जतौरा के निकट अचानक उनकी टेंपो गाड़ी का एक्सेल टूट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई इस भीषण सड़क हादसे में बेटी सलोनी के बाबा शिव शंकर जोशी तथा उसके चाचा लव कुश पुत्र लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सिधौली पहुंचाया। घायलों में राम शंकर पुत्र बद्री प्रसाद उम्र 60 वर्ष मनीष पुत्र दिलीप उम्र 16 वर्ष सुनील पुत्र हनुमान प्रसाद उम्र 45 वर्ष तथा जयस पुत्र लव कुश उम्र 5 वर्ष शामिल है। परिवारी जनों ने बताया कि मृतक लव कुश अपने पीछे तीन छोटे-छोटे मासूमों को छोड़ कर गया है मासूमों की उम्र 7 साल 5 साल तथा ढाई साल है तीन छोटे-छोटे मासूमों के सर से पिता का साया उठ गया। परिवारी जनों का रो रो कर बुरा हाल है जिसने भी इस हादसे को सुना या देखा वह अपने आपको संभाल नहीं सका मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है


Post a Comment