कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने ग्राम पंचायत अकबरपुर में बने अमृत वाटिका पर किया वृक्षारोपण व धर्म कांटा का उद्घाटन
कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने ग्राम पंचायत अकबरपुर में बने अमृत वाटिका पर किया वृक्षारोपण व धर्म कांटा का उद्घाटन
श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़
विनय शुक्ला
कमलापुर_सीतापुर
पर्यावरण को साफ तथा शुद्ध रखने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वन वाटिका बनवाए जा रहे है जिससे ग्राम पंचायतों में इन पार्कों में गांव के नागरिक सुबह शाम का आनंद ले सकें विकास खंड कसमंडा के ग्राम पंचायत सरैया में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वर्गीय राम लाल राही स्मृति वन वाटिका का लोकार्पण सुरेश राही राज्य मंत्री कारागार के द्वारा किया गया राज्य मंत्री के द्वारा वाटिका में आम्रपाली व आम का पौधा रोपा गया। साथ ही सरैया में स्थित युवराज धर्म कांटा के उदघाटन में फीता काटकर उद्घाटन किया।धर्म कांटा की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले राम खेलावन मौर्य चंदेहरा निवासी की गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को तौलाया गया जिसको जिला पंचायत सदस्य दीपक शुक्ला के द्वारा दो हजार रुपए की चांदी की नोट व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया दूसरी ट्राली व तीसरी ट्राली को तौलाने वाले ड्राइवरों को दो दो हजार रुपए की चांदी की नोट व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया इन ट्राली तौलाने वाले ड्राइवरों को मंत्री सुरेश राही व पूर्व विधायक बिसवा महेंद्र यादव ने माल्यार्पण किया।इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य दीपक शुक्ला पंडित विजय शंकर पांडेय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोकरण नाथ मिश्र हमीरपुर प्रधान विद्याधर पांडेय मुकेश पांडेय सेक्टर संयोजक अरविंद तिवारी पुर्व प्रधान नन्द किशोर पाण्डेय महोली कमलापुर प्रधान धर्मेंद्र सिंह देवेश अवस्थी प्रशांत तिवारी मोनू तिवारी गोविंद तिवारी विनय सिंह विपुल बाजपेई शिवेंद्र मिश्र अंकित कश्यप अनिकेत सिंह श्री कृष्ण गुप्ता बरेठी प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव शिक्षक संघ अध्यक्ष गिरजेश अवस्थी अनुज मिश्र अरुण प्रकाश मिश्र चौधरी रामचन्द्र गुप्त जिलापंचायत सदस्य गोविंद भारती,जिलापंचायत सदस्य सुनीता ,जिला पंचायत सदस्य अनूप त्रिपाठी, एडीओ पंचायत कसमंडा दिनेश यादव ,दिनेश वर्मा ,नीतू वर्मा ,विनीत यादव,एपीओ मनरेगा चंद प्रकाश रविकांत शुक्ला,थाना प्रभारी राज करन शर्मा,सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment