Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उत्तराखंड की भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ा

उत्तराखंड की भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ा



सुरेंद्र सैनी


रोडवेज बसों का उत्तर प्रदेश में किराया प्रति किमी 25 पैसे बढ़ने के बाद अब उत्तराखंड की भी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ गया है। परिवहन निगम ने मंगलवार से 13 ऐसे रूटों पर किराये में पांच रुपये से लेकर 60 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू कर दी है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन और तकनीकी दीपक जैन ने बताया यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है। इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं वहां का किराया ही लिया जाता है। उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। देहरादून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया है। देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, रामनगर, टनकपुर से दिल्ली का सफर महंगा हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं