लखनऊ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन उपस्थित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता
लखनऊ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन उपस्थित रहे वरिष्ठ भाजपा नेता
अदिती न्यूज श्री 24 न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पचपनवी पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर महानगर अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा व प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने चारबाग लखनऊ में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक आशुतोष टंडन नीरज बोरा राजेश्वर सिंह योगेश शुक्ला रामचंद्र प्रधान मोहसिन रजा संयुक्ता भाटिया शंकर लाल लोधी व कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजाद भारत में समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति के कल्याण की बात करने वाली एक आवाज आज से पचपन वर्ष पहले अस्त हो गई थी एक साजिश का शिकार हुई पंडित दीनदयाल उपाध्याय वह ज्योतिपुंज थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत में अंतोदय की बात की समाज के अंतिम पायदान बैठे व्यक्ति के लिए राजनीतिक व्यवस्था को चिंतन का हिस्सा बनाया था उनका अंत्योदय एकात्म मानववाद के दर्शन के रूप में विख्यात हुआ पंडित दीनदयाल के सपने अंतोदय को राष्ट्रोदय में बदलने का कार्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तत्परता व पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है आजाद भारत में पहली बार समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति के लिए बिना किसी भेदभाव के शौचालय आवास की व्यवस्था ऊर्जा के लिए उज्जवला योजना के तहत विद्युत के कनेक्शन बिना भेदभाव विद्युत का वितरण तथा करोना जैसी बड़ी महामारी के दौरान देश के अंदर अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई दो सौ बीस करोड़ भारत के नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई यही तो सपना देखा था पंडित दीन दयाल उपाध्याय ने उस कालखंड में उन्होंने घोषणा की थी कि जब कभी हम सत्ता में आएंगे तो यह सब कार्य करेंगे आज सेपचास वर्ष पूर्व उस ऋषि ने जो सपना देखा वह आज भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदी की सरकार पूरा कर रही है
मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार जाति मत मजहब व भेदभाव के बिना पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां दे रही है कोरोना काल में जब अन्य राजनैतिक दलों के व्यक्ति अपना बचाव कर रहे थे तब भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन मंत्र के साथ प्रदेश की जनता की सेवा कर रहा था भारतीय जनता पार्टी के लिए देश और देश की जनता जनार्दन ही सब कुछ है
उन्होंने कहा सेवा ही संगठन माध्यम से अपने व्यक्तिगत हितों की चिंता किए बगैर अपने प्राणों की बाजी लगाकर आज किसी व्यक्ति के जीवन को प्राण दे सकते हैं यह कार्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को करना है और ऐसे महापुरुषों का चिंतन और स्मरण अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी समर्पण दिवस के रूप में मना रही है उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारी विचारधारा के पोषक है जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है पंडित दीनदयाल जी ने हमें विचार दिया कि भारतीय जनता पार्टी की कार्य संस्कृति को और संगठन को सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी बनाना है ।जन-जन तक अपनी बात कैसे पहुंचानी है इसके लिए समर्पण दिवस पर हम ऐसे अभियानों को शुरू करते हैं जिसमें जनता की भागीदारी सुनिश्चित हो
महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल जी की विचारधारा के अनुरूप भारतीय जनता पार्टी अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की जीवन शैली के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और आज सबके चेहरे पर मुस्कान देकर दीनदयाल जी के सपने चरितार्थ हो रहे है गरीबों को शौचालय निशुल्क अनाज आवास आयुषमान कार्ड व अन्य आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके जीवन में सुधार हो रहा है
सह मीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर लखनऊ महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला सुनील कुमार यादव अशोक तिवारी मंडल अध्यक्ष विनायक पांडे लखनऊ महानगर के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Post a Comment