भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में सभी बूथों पर मनाया
अदिती न्यूज श्री 24 न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक, संगठनकर्ता और भारतीय जनसंघ के स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर ने महानगर के सभी बूथों पर समर्पण दिवस के रूप में मनाया जिसमें सरकार के मंत्रीगण संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए
उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कैंट विधानसभा की बूथ संख्या दो सौ अस्सी पर पहुंचे दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर बृजेश पाठक ने कहा दीनदयाल उपाध्याय के अभूतपूर्व योगदान के लिए हर बीजेपी कार्यकर्ता उनके प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता है
लखनऊ महानगर के अध्यक्ष व एमएलसी मुकेश शर्मा उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या तीन सौ पन्द्रह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
मुकेश शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के चिंतन को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न योजनाओं के जरिए साकार कर रहे हैं पंडित जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धान्त पर आधारित रहा उनका एकात्मक मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने मे सक्षम है उन्हाेंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रुप मे प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद अंत्योदय की विचारधारा राष्ट को समर्पित की थी वे समावेशी विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत ओर सशक्त भारत चाहते थे
इसी क्रम में उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ नीरज बोरा बूथ संख्या दो सौ तिरसठ सदस्य विधान परिषद बुक्कल नवाब उत्तरी विधानसभा की बूथ संख्या एड्टिश रजनीश गुप्ता मध्य विधानसभा की बूथ संख्या अस्सी तथा अंजनी कुमार श्रीवास्तव पश्चिम विधानसभा की बूथ संख्या तीन सौ अड़तीस पर समर्पण दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Post a Comment