ऐप्जा चीफ कोडिनेटर अनुराग सारथी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्या अर्पण कर किया सम्मानित
ऐप्जा चीफ कोडिनेटर अनुराग सारथी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्या अर्पण कर किया सम्मानित
श्री न्यूज24/अदिति न्यूज
राजू सिंह
पलिया कलां खीरी
सेवा सुरक्षा वन्धुत्व की अलख जगाने वाले आल इंडिया प्रेस जर्नलिष्ट एसोशियन के चीफ कोडिनेटर अनुराग सारथी की अध्यक्षता में पलिया नगर के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एक गोष्ठी का अयोजन किया गया जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ करते हुए ऐप्जा के शीर्ष पदाधिकारियों ने सरस्वती बंदना करते हुए पलिया तहसील की नव निर्वाचित कार्यकारणी के संगठन के सभी पदाधिकारियों एवम सदस्यों का माल्या अर्पण कर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए संगठन द्वारा अधिकृत रूप से जारी किए गए पहचान पत्र वितरित किए। इस अवसर पर तहसील संगठन प्रभारी आर बाबा ने संगठन में एकता अखंडता बनाए रखने का भरोसा दिलाया।ऐप्जा संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह राजू ने सभी पत्रकार बंधुओ से विना भेद भाव के एक जुट रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर मयंक गुप्ता विश्व नाथ वर्मा जितेंद्र सिंह विवेकअर्कवंसी धीरज गुप्ता विष्णु अग्रवाल सुरज सिंह नितेश गुप्ता अन्य पत्रकार बंधु मौजूद रहे हैं।
Post a Comment