Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

उप सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में शत्रु संपत्ति को लेकर बैठक हुई आयोजित

 उप सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में शत्रु संपत्ति को लेकर बैठक हुई आयोजित।



शत्रु संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण ना होने पाए......उपसचिव।


तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम अकबरपुर फर्शी में शत्रु संपत्ति का किया स्थलीय निरीक्षण।


अमेठी 06 जुलाई 2023,आज कलेक्ट्रेट सभागार में उप सचिव भारत सरकार राजेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता सहित समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ जनपद में स्थित शत्रु संपत्तियों को लेकर बैठक किया। बैठक में उन्होंने जनपद में स्थित शत्रु संपत्तियों के बारे में समीक्षा करते हुए शत्रु संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण ना हो पाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शत्रु संपत्ति को लेकर यदि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो उसका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के उपरांत उप सचिव ने तहसील तिलोई अंतर्गत ग्राम अकबरपुर फर्शी में शत्रु संपत्ति का स्थलीय निरीक्षण किया यहां पर शत्रु संपत्ति पर कोई अतिक्रमण नहीं पाया गया। उप सचिव ने जनपद में स्थित शत्रु संपत्तियों पर शत्रु संपत्ति भारत सरकार का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप सचिव ने ग्राम अकबरपुर फर्शी तहसील तिलोई अंतर्गत गाटा संख्या 558, 559, 575, 576, 687, 980, 973ख का स्थलीय सत्यापन भी किया जिस पर मौके पर कोई अवैध अतिक्रमण नहीं पाया गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शत्रु संपत्ति भारत सरकार के अधीन है इस पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण किसी भी दशा में ना होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर शत्रु संपत्तियों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं