Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली के कर्मचारियों शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा निकाली मोटर साइकिल रैली मुख्यमंत्री के नाम सौंपा बारह सूत्री मांगों का ज्ञापन

 लखनऊ रायबरेली के कर्मचारियों  शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा निकाली मोटर साइकिल रैली मुख्यमंत्री के नाम सौंपा बारह सूत्री मांगों का ज्ञापन



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


 पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली 


कर्मचारी शिक्षक सँयुक्त मोर्चा के आवाह्न पर जनपद के कर्मचारियों शिक्षकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाल कर   मुख्यमंत्री  एवम मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी रायबरेली को प्राप्त कराया  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा  रायबरेली  के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह  ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद  मोर्चे के प्रमुख सम्बध्द संघटन है  परिषद व मोर्चा समय समय पर  धरना प्रदर्शन  ज्ञापन के माध्यम से शासन  को कर्मचारियों शिक्षकों  के समस्याओं  से

  अवगत कराता रहता है     परन्तु आज तक बारह सूत्रीय मांगों  पर  निर्णय  न होने के कारण कर्मचारियों में रोष ब्याप्त रहता  है  कर्मचारियों के समस्याओं  के समाधान को लेकर आज दिनाँक ग्यारह जुलाई तेईस को प्रत्येक जनपद में मोटर साइकिल रैली निकाल कर   बारह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया है  संजय मधेशिया अध्यक्ष लैब संघ व सुरेश चौधरी अध्यक्ष  डीपीए  ने अवगत कराया कि वर्ष दो हजार तेईस चौबीस स्थान्तरण नीति के पैरा बारह में संशोधन कर नया क्लॉज डाल दिया

 गया है  जिसमे कर्मचारी संगठनों के  निर्वाचित अध्यक्ष सचिवकोअधिकतम दो  वर्ष तक स्थानांतरण से छूट प्रदान की गयी है

जिसके कारण निर्वाचित पदाधिकारियो का भी स्थानांतरण कर दिया गया है जब कि पूर्व शासनादेश में  मान्यताप्राप्त संगठनों के निर्वाचित अध्यक्ष सचिव को निर्वाचन तिथ से दो  वर्ष तक स्थानांतरण में छूट प्रदान दिए जाने का प्राविधान है इस तरह का आदेश जारी कर कर्मचारी संघ को समाप्त करने की तैयारी की जा रही हैतथा कर्मचारियों का ध्यान भटकाया जा रहा है  एवम कर्मचारी  संगठनों  के आंदोलन को  दबाने का प्रयास किया जा रहा है  जिससे कर्मचारियो में रोष ब्याप्त है  हम सभी कर्मचारी शिक्षक  मांग करते है कि स्थानांतरण नीत के  पैरा बारह  में  संशोधन किया जाय तथा पूर्व की भांति निर्वाचित अध्यक्ष  सचिव को स्थानांतरण में छूट निर्वाचन तिथि से दोवर्ष तक प्रदान किया जाय एवम बारह सूत्रीय मांगों  का  निराकरण कराया जाय अन्यथा के स्थित में प्रदेश का कर्मचारी -शिक्षक बड़े आंदोलन करने को बाध्य होंगे 

प्रमोद कुमार अध्यक्ष संयुक्त  परिषद परिवाहन निगम ने बताया कि

मोटरसाइकिल रैली 

 जिला अस्पताल  से निकल कर   रोडवेज चौराहा दीवानी कचहरी कोतवाली घण्टाघर  चौराहा सुपर मार्केट  हाथीपार्क  डिग्री कालेज चौराहा होते हुए जिला अधिकारी  कार्यालय प्रंगण पर पहुंचकर मानगो का ज्ञापन दिया गया  

प्रमुख मांगे 

एक पुरानी पेंशन बहाल किया जाय  दो वेतन विशनगतियाँ दूर किया जाय तीन जनवरी  से जुलाईइक्कीस तक फ्रीज डी ए को बहाल किया जाय चार संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमित किया जाय पांच निकाय प्राधिकरण सम्बर्गो का पुनर्गठन किया जाय छह निगम के कर्मचारियों के भत्तो का भुगतान किया जाय तथा सात वे वेतन आयोग के अनुसार वेतन भुगतान किया जाय  सेवारत सेवानिर्वित कर्मचारियो को कैश लेश चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाय 

आठ रोडवेज कर्मचारी सँयुक्त परिषद एवम शासन के मध्य बनी सहमति के बिन्दुओ का शासनादेश जारी किया जाय नव फार्मासिस्ट लैब टेक्निटीन ऑप्टोमेट्रिस्ट को बयालीस सौ ग्रेड पे स्वीकृत किया जाय  दस सम्बर्गो का पुनर्गठन किया जाय एवम सेवा नियमावली प्रख्यापित किया जाय ग्यारह शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवम तीन सौ दिन का अवकाश नगदीकरण दिया जाय बारह चतुर्थ श्रेणी  कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जाय  चंद्रशेखर चतुर्वेदी रमेश श्रीवसत्तव पवन श्रीवसत्तव  राजकुमार प्रमोद कुमार बी के सिंह रामगोपाल सिंह  बी बी सिंह अवशेष सिंह ए के जायसवाल राजेन्द्र दृगपाल वर्मा एस के वर्मा वृंदावन मिश्रा छम्मन खान अवधेश त्रिपाठी शंकर  प्रभात अशोक दुबे राजीव चतुर्वेदी पंकज सिंह भीष्म सिंह अतुल कुमार विमल अभिषेख गुप्ता  जितेश कुमार दीपक  सहित दो सौकर्मचारियो ने भागीदारी की

कोई टिप्पणी नहीं