Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पलिया पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

 पलिया पुलिस की मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही। 

 


  उप संपादक मृत्युंजय चौधरी 

श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ 

पलिया कला


पलिया कला खीरी:-  आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को पलिया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर (स्मैक) के साथ एक नफर अभियुक्त हारुन पुत्र हबीब अहमद निवासी ग्राम मरौचा थाना पलिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक खीरी  संकल्प शर्मा के कुशल नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के सेवन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में मादक पदार्थों के सेवन को रोकना और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना है।

श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम के निकट पर्यवेक्षक क्षेत्र अधिकारी पलिया महोदय के कुशल मार्गदर्शन और थाना अध्यक्ष पलिया  पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना पलिया की पुलिस टीम ने अभियुक्त हारुन को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम ब्राउन शुगर पाउडर बरामद किया है। अभियुक्त हारुन के विरुद्ध गिरफ्तारी बरामद की फर्द के आधार पर थाना स्थानीय 405/2025 अंतर्गत धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम की इस सफलता से मादक पदार्थों के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

कोई टिप्पणी नहीं