Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



डा. अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर श्री अशोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अवनीश कुमार राय के कुशल संचालन में विशेष अभियान चलाकर थाना बदलापुर की पुलिस टीम उ0नि0 राजकुमार राय मय हमराह हे0का0 विश्वेश द्विवेदी व का0 अनिल  सिंह ,आबकारी निरीक्षक श्री आलोक सिंह क्षेत्र नं. 06 बदलापुर व आबकारी का0 विनय कुमार के 01 अभियुक्त हनुमान खरवार पुत्र स्व0 वंशी खरवार निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर को 10 लीटर अवैध देशी शराब के साथ  दिनांक 03.09.23  समय करीव 18.30 बजे पुरामुकुन्द मोड़ बहद ग्राम फत्तूपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरमदगी के आधार पर मु0अ0सं0-253/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना बदलापुर जौनपुर  पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय जौनपुर के समक्ष प्रेषित किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त-

हनुमान खरवार पुत्र स्व0 वंशी खरवार निवासी खजुरन थाना बदलापुर जनपद जौनपुर  

बरामदगी

    10 लीटर अवैध देशी शराब


गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 राजकुमार राय थाना बदलापुर जनपद जौनपुर  

2. हे0का0 विश्वेश द्विवेदी थाना बदलापुर जनपद जौनपुर  

3. का0 अनिल कुमार सिंह थाना बदलापुर जनपद जौनपुर 

4. आबकारी निरीक्षक श्री आलोक सिंह क्षेत्र नं. 06 बदलापुर 

5. आबकारी का0 विनय कुमार

कोई टिप्पणी नहीं