Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा एक शातिर गौ तस्कर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार

सराहनीय कार्य- थाना खेतासराय, जौनपुर


थाना खेतासराय पुलिस टीम  द्वारा एक शातिर गौ तस्कर  हिस्ट्रीशीटर अपराधी  को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार



 डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों प्रभावी नियंत्रण एवं गौ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर  श्री बृजेश कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज जौनपुर श्री शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा गौ तस्कर दुराचारी अपराधी मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर को नाजायज तमंचा .12 बोर व कारतूस के साथ गोरारी खलीलपुर तिराहा रानी मऊ रोड के पास से आज दिनांक 04.09.2023 को समय 06:30 बजे  चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 217/ 2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना खेतासराय का दुराचारी मजारिया HS 105A  है।                                                                                                 

गिरफ्तार अभियुक्त

 मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी रानी मऊ थाना खेतासराय जनपद जौनपुर (HS 105A )

बरामदगी का विवरण-

1. एक नाजायज तमंचा .12बोर

2.  एक जिंदा कारतूस .12 बोर


आपराधिक  इतिहास- अभि0 मो0 अलीम पुत्र अब्दुल सलाम

1. मु0अ0सं0-217/2023 धारा 3/25  आर्म्स एक्ट  थाना खेतासराय जौनपुर

2. मु0अ0सं0-58/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 थाना खेतासराय जौनपुर

3. मु0अ0सं0-66/2022 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 व 120बी,420,467,468,471भा0द0वि0 थाना खेतासराय जौनपुर

4. मु0अ0सं0-117/2016 धारा 147,323,504,506 भा0द0वि0 थाना खेतासराय जौनपुर

5. मु0अ0सं0-1528/2017 धारा 3/5ए/8 गोबध निवारण अधि0व 307,419,420,427,467,468,471भा0द0वि0 थाना शाहगंज जौनपुर

6. मु0अ0सं0-0027/2021धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना बीकापुर कोतवाली अयोध्या 

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम के सदस्य-

1. श्री राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक थाना खेतासराय जौनपुर।

2. उ0नि0 रामभवन यादव मय पुलिस टीम थाना खेतासराय जौनपुर।

कोई टिप्पणी नहीं