थाना चन्दवक पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
थाना चन्दवक पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर डॉ0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष चन्दवक महेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा 10-10 लीटर अवैध शराब के साथ 02 अभियुक्तों कैलाश नाथ यादव पुत्र स्व0 जोखन यादव नि0 गोनौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 53 व रामसेवक पुत्र स्व0 रामपलटन नि0 बरौटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष को अलग- अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधि0 में अभियोग पंजीकृत कर अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त–
1. कैलाश नाथ यादव पुत्र स्व0 जोखन यादव नि0 गोनौली थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 53
2. रामसेवक पुत्र स्व0 रामपलटन नि0 बरौटी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 45 वर्ष
बरामदगी-
1. 10 -10 लीटर कुल (20 लीटर) नाजायज शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -
1. थानाध्यक्ष श्री महेश कुमार सिंह थाना चंदवक जनपद जौनपुर मय टीम
Post a Comment