संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा थानाध्यक्ष सतीश चंद्र का भावपूर्ण विदाई के साथ नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का किया गया स्वागत
संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा थानाध्यक्ष सतीश चंद्र का भावपूर्ण विदाई के साथ नवागत थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का किया गया स्वागत
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
शेष कुमार शुक्ला
कमलापुर सीतापुर।
जनपद के थाना कमलापुर के थाना प्रभारी की कमान संभाल रहे सतीश चंद्र का क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा भावपूर्ण विदाई समारोह किया गया। सतीश चंद्र ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए अपने दायित्वों के प्रति तत्पर रहते हुए लगभग 5 महीने से ज्यादा का कार्यकाल प्रत्येक व्यक्तियों के दिलों में रहकर पूर्ण किया। जिनका स्थानांतरण होने पर क्षेत्र की जनता ने बड़े भाव के साथ अग्रिम उज्जवल कामना करते हुए विदा किया। वहीं पर उपस्थित जनता ने नवागत थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह का जोरदार स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। नवागत थाना प्रभारी ने पत्रकार बंधुओ एवं उपस्थित जनता से रूबरू होते हुए कहा कि हम लोग एक दूसरे के सहयोग से मिलकर जनता को भरपूर न्याय दिलाने का काम करेंगे। और क्षेत्र में किसी प्रकार की अपराधिक गतिविधियां नहीं होने देंगे इस मौके पर पत्रकार वीर सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, विनय शुक्ला, आदेश तिवारी, शेष शुक्ला, वेद सिंह, पवन तिवारी, अमर शर्मा, आदि पत्रकारों के साथ में क्षेत्र के बृजेश सिंह के साथ कई प्रधान व आस-पड़ोस के ग्रामीण मौजूद रहे
Post a Comment