Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

5 महीने में 9 महिलाओं का मर्डर?

 5 महीने में 9 महिलाओं का मर्डर??


क़त्ल का पैटर्न बिल्कुल एक...  साड़ी से गला घोंटकर कौन कर रहा हत्याएं?

नौवा शिकार बनी उर्मिला... अधेड उम्र की महिलाये हैं टारगेट पर


UP : बरेली में गला घोंटकर महिलाओं की हत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नया मामला जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां खेत से चारा लेकर लौट रही एक और महिला की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात ये कि इन सभी की हत्या एक तरह के पैटर्न पर हुई है। पुलिस ने बताया कि 5 महीने में महिलाओं की समान तरीके से हत्या करने की यह नौवीं घटना है। बरेली जिले के शीशगढ़ और शाही आदि थाना क्षेत्रों में पांच माह के भीतर अधेड़ उम्र की महिलाओं की साड़ी और चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने की एक के बाद एक करीब 9 घटनाएं सामने आई हैं।


नौंवी महिला की मौत, खेत में पड़ी मिली लाश...


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक ही प्रवृत्ति की कई घटनाओं को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है और मामलों के राजफाश के लिए दो विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने बताया कि शीशगढ़ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 55 वर्षीय उर्मिला देवी गंगवार दोपहर ढाई बजे घर से पशुओं का चारा लाने के लिए खेत गई थीं। काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं लौटीं तो शाम के वक्त उर्मिला की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि काफी देर तलाश के बाद गांव से 400 मीटर की दूरी पर एक खेत के करीब उनके पति वेद प्रकाश गंगवार को उर्मिला का शव मिला। महिला के गले में साड़ी का फंदा कसा हुआ था और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी तथा उसके सिर के पीछे चोट के निशान थे। 


इनकी जा चुकी जान...

शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर की महमूद कुल्चा गांव की धनवती, सेवा ज्वालापुर निवासी वीरावती, खजुरिया निवासी कुसमा देवी, शाही के मुबारकपुर गांव की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुला की रेशमा देवी व शाही के गांव खरसेनी की दुलारी देवी की पांच महीने के भीतर जान जा चुकी है और इनमें से अधिकांश महिलाओं की मौत गला घोंटे जाने के कारण हुई थी।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं