Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रायबरेली अयोध्या दीपोत्सव दो हजार तेईस प्रभु श्रीराम के दरबार में दस हजार तो घाटों पर जलेंगे चौबीस लाख दीपक सीएम योगी करेंगे दर्शन

 रायबरेली अयोध्या दीपोत्सव  दो हजार तेईस प्रभु श्रीराम के दरबार में दस हजार तो घाटों पर जलेंगे चौबीस लाख दीपक सीएम योगी करेंगे दर्शन



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली


पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली 


अयोध्या इस बार रामनगरी अयोध्या का दीपोत्सव बहुत ही खास होने जा रहा है बाइस जनवरी दो हजार चौबीस को प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान हो जाएंगे राम की पैड़ी पर जहां चौबीस लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे तो वहीं गर्भगृह में शुद्ध गाय के गोबर से बने विशेष दीपक प्रभु श्रीराम के सामने जलाए जाएंगे।दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रभु श्रीराम का दर्शन करने पहुंचेंगे

इन दीयो को रामनगरी अयोध्या की कान्हा गौशाला में तैयार किया जा रहा है कान्हा गौशाला से लगभग दस हजार दीपक प्रभु श्रीराम के दरबार में जलाए जाएंगे इसके बाद गाय के गोबर से बने इन्हीं दीयो से गर्भग्रह जगमग होगा। कारीगर दीये तैयार करने में जुटे हैं प्रभु श्रीराम के मुख्य पुजारी अचार्य दास की मानें तो अस्‍थायी गर्भ ग्रह का यह आखिरी दीपोत्सव बेहद खास होगा

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कैंप कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस बार का दीपोत्सव रामलला के दरबार में भव्य होगा फूलों से रामलला का दरबार सजाया जाएगा  लगभग दस हजार गाय के गोबर के दीपक जलाए जाएंगे तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं ग्यारह नवंबर को लगभग लाख दीपक रामलला के दरबार में जलाए जाएंगे

प्रभु श्रीराम के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि दीपोत्सव के दिन मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा प्रभु श्रीराम को नया वस्त्र धारण कराया जाएगा और विविध प्रकार के मिष्ठानों का भोग लगाया जाएगा उसके बाद गाय के गोबर से निर्मित दीपक जलाए जाएंगे सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार का दीपोत्सव प्रभु श्रीराम का आखिरी दीपोत्सव है वहीं दीपक बनाने वाले कारीगर ने बताया कि अयोध्या के राम मंदिर में दीपोत्सव के दिन गाय के गोबर का दीपक जलेंगे हम लोग गाय के गोबर से दीपक बना रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं