Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा इंद्रानगर के मयूर विहार में वोटरों से किया गया जन संपर्क

 लखनऊ भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा चलाए जा रहे वोटर चेतना महा अभियान के अंतर्गत  प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी  द्वारा इंद्रानगर के मयूर विहार में वोटरों से किया  गया जन संपर्क



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


महा अभियान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ युवा नेता नीरज सिंह समेत अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता रहे मौजूद


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आज वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत  लखनऊ महानगर में  चलाए जा रहे घर-घर संपर्क विशेष अभियान के तहत मयूर विहार इंदिरा नगर की बूथ नंबर छा  छाथ पर  भाजपा नेता नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और पार्टी कार्यकर्ताओं  के साथ  घर-घर संपर्क कर पात्र नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया

प्रदेश अध्यक्ष ने घरों में जाकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया और अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के सत्यापन नये मतदाताओं के पंजीकरण एवं मतदाता सूची में सुधार करने के लिए भाजपा द्वारा भी  वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है  जो अठारह साल की उम्र पूरी कर चुके है या एक जनवरी  दो हजार चौबीस को अठारह साल की उम्र पूरी करने वाले है उनके फार्म भरवा कर मतदाता बनाना है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या ये स्थान छोड़कर अन्य कहीं चले गये है अथवा फर्जी नाम मतदाता सूची में जुड़ा हो ऐसे मतदाताओं को नाम हटवाने के लिए फार्म भरवाना है

इसके लिए पार्टी द्वारा लंबे समय से वोटर चेतना अभियान चलाया जा रहा है इसके लिए पार्टी द्वारा प्रदेश जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया था तीस अक्टूबर से पांच नवम्बर तक  घर-घर सम्पर्क  का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज चार तारीख और कल पांच नवंबर को पार्टी के सभी मंत्री सांसद विधायक पार्टी वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और सभी कार्यकर्ता मिलकर बूथ स्तर पर घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण हेतु वोटर चेतना अभियान चला रहे हैं ताकि मतदान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपने मताधिकार का अवसर समान रूप से प्राप्त हो

नीरज सिंह ने बताया कि अभियान को गति देने के लिए सभी मंडल अध्यक्षों पार्षदों शक्ति केंद्र संयोजकों  प्रभारी और प्रवासियों के साथ वर्चुअल बैठक कर कार्य योजना  बनाई गई है

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि कल रविवार को प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर विशेष कैंपो का भी आयोजन किया जा रहा है

अभियान संयोजक विवेक तोमर ने बताया कि राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी ऐशबाग वार्ड के अंतर्गत बूथ संख्या बारह पर पार्षद संदीप शर्मा अभिषेक खरे अंशु  साकेत शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाया

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि घर-घर संपर्क के दौरान आज प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बूथ संख्या  तीन सौ बारह रफी अहमद किदवई बी वार्ड  विशाल खंड में  एमएलसी मुकेश शर्मा ने मध्य विधानसभा में विधायक डॉक्टर नीरज बोरा  ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या  दो सौ सत्तर पर प्रदेश मंत्री श्री शिव भूषण सिंह ने काल्विन कॉलेज वार्ड की बूथ संख्या तीन सौ तीन निशातगंज में  वोटर चेतना अभियान चलाया

 मयूर विहार कॉलोनी में योगेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष

रामकुमार वर्मा पार्षद अनिल पाण्डेय मिथिलेश मिश्रा विनोद कुमार सिंह  मुख्य रूप से उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं