लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजग नेतृत्व में उप्र के इतिहास में पहली बार एक साथ हुई साठ हजार दो सौ चवालीस पदों पर भर्ती : डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजग नेतृत्व में उप्र के इतिहास में पहली बार एक साथ हुई साठ हजार दो सौ चवालीस पदों पर भर्ती : डॉ राजेश्वर सिंह
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
पुलिस भर्ती के लिए प्रशिक्षण क्षमता छह हजार तक थी सीमित योगी सरकार में बढ़कर हुई तीन गुना : डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवर्तनकारी नेतृत्व पर प्रकाश डाला डॉ. सिंह ने साठ हजार दो सौ चवालीस पदों के लिए एक साथ निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती अभियान शुरू करने के मुख्यमंत्री के अभूतपूर्व कदम की सराहना की तथा विधायक ने इसे राज्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण बताया है
विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजग नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार एक साथ साठ हजार दो सौ चवालीस पदों पर भर्ती की जा रही है पिछले सात साल में यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्वकएक लाख चौसठ हजार युवा भर्ती किए गए जिनमें बाइस हजार से अधिक बेटियां शामिल हैं वर्ष दो हजार सत्रह में प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण की क्षमता मात्र छह हजार थी जो योगी सरकार में तीन गुना बढ़ाई गयी है
साथ ही सभी थाने सी सी टी वी कैमरों से लैस हो रहे हैं पी ए सी की सभी चौवन बटालियन को पुनर्गठित किया गया है तीन महिला बटालियन का गठन भी किया जा चुका है
साइबर क्राइम को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना करते हुए विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पर रोक लगाने के लिए कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सत्तावन जनपदों में साइबर क्राइम थाने स्थापित करने का अभिनंदनीय निर्णय लिया है मंडल स्तर के अठारह जनपदों में पहले से साइबर क्राइम थाने स्थापित हैं
डॉ. सिंह ने चल रहे भर्ती अभियानों के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की जिससे रोजगार का मार्ग अधिक सुलभ हो गया है इसके साथ ही पुलिस सुधार और कानून-व्यवस्था की मजबूती पर फोकस ने उत्तर प्रदेश की पहचान को नए सिरे से परिभाषित किया है
Post a Comment