Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भाई के दोस्त ने किया दोस्ती को शर्मसार

 भाई के दोस्त ने किया दोस्ती को शर्मसार 


UP : बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके भाई के दोस्त विशाल जोशी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। अब युवती का अपने पति से समझौता हुआ तो उसने यह बात पति को बताई।  अंतरंग पलों की वीडियो के जरिये अब तन्हाई मे मुलाक़ात का दबाव बनाया तो मामला थाने पहुंच गया।


सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती पति से अनबन के बाद संजय नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। युवती के मुताबिक उसके भाई का दोस्त विशाल जोशी जान पहचान होने के कारण उसके कमरे पर आता रहता था। उससे सहानुभूति दिखाता था। एक बार रात में विशाल नशे में धुत होकर कमरे पर आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। 


मायके जाकर युवती की मां को धमकाया ..


विशाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विशाल से परेशान होकर युवती मायके में रहने चली गई। विशाल उसके मायके भी पहुंच गया। विरोध करने पर विशाल ने युवती की मां पर तमंचा तान दिया। पीड़ित के मुताबिक कुछ समय पहले उसका और उसके पति का समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। बताया कि उसके बाद भी विशाल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वीडियो के जरिये धमकाकर वह दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया। अब बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं