नगर निगम की लापरवाही एवं भ्रष्ट नीति के खिलाफ भाजपा महानगर पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मंडलायुक्त अलीगढ़ से जनहित में मुलाकात की
नगर निगम की लापरवाही एवं भ्रष्ट नीति के खिलाफ भाजपा महानगर पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने मंडलायुक्त अलीगढ़ से जनहित में मुलाकात की
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल रायबरेली
पत्रकार संजय मिश्रा शिवगढ़ रायबरेली
अलीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश में विकास की लहर चल रही है और प्रधानमंत्री के द्वारा नई नई लोकप्रिय योजनाओं के माध्यम से देश की जनता को विकास से जोड़ा जा रहा है और ऐसी योजनाओं में स्मार्ट सिटी परियोजना के माध्यम से शहर के प्रत्येक शहर वासी को एक स्मार्ट माहौल मिले इसलिए प्रत्येक शहर में उच्च गुणवत्ता युक्त सड़के निश्चित जलापूर्ति और सीवरेज कनेक्शनपार्कों का तालाबों का सौंदर्यकरण वेंडिग जोनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है वहीं स्मार्ट सिटी अलीगढ़ भारत सरकार की वित्तपोषित स्मार्ट सिटी मिशन का एक हिस्सा है जिसकी शुरुआत दो हजार पन्द्रह में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई थी और इस परियोजना का लक्ष्य शहर के आधारभूत ढांचे का प्रबंधन और सुधार करना सुरक्षा बढ़ाना नागरिक सेवाओं की पहुंच और बेहतर प्रशासन के साथ बेहतर प्रशासन के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना है इधर अलीगढ़ की जनता के अथक प्रयास से नगर निगम अलीगढ़ को भी वर्ष दो हजार सातायिस में स्मार्ट सिटी परियोजना में चयनित किया गया था जिसके अंतर्गत सत्ताइस करोड़ रुपए से बयालीस विकास निर्माण कार्य होने थे।वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किए जा रहे काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्साह से भरा हुआ था और उसे उम्मीद थी कि अधिकांश कार्यों का देश के प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया जायेगा और जनपद अलीगढ़ के विकास को लेकरऔर नई योजनाओं की घोषणा की जाएगी जिसे लेकर पच्चीस जनवरी को प्रधानमंत्री द्वारा समस्त कार्य का लोकार्पण किया जाना था लेकिन नगर निगम अलीगढ़ की भ्रष्ट कार्यशैली के कारण आज तक किसी भी तरह के कार्य को पूरा नहीं किया गया जिस कारण प्रधानमंत्री की जनपद अलीगढ़ में होने वाली रैली अलीगढ़ से टाल दी गई एवं वही रैली अब जनपद बुलंदशहर में की जा रही है जिससे पूरे प्रदेश में अलीगढ़ प्रशासन और भाजपा संगठन की छवि को दाग लगा है इतना ही नहीं गैरजिम्मेदार अधिकारियों ने हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार करके स्मार्ट सिटी अलीगढ़ को अंधकार में धकेला बल्कि जनभावनाओं से भी खिलवाड़ किया हैइसके अलावा स्मार्ट सिटी अलीगढ़ प्रोजेक्ट आज शहर की जनता के लिए सिरदर्द बन गया है साथ ही अधिकारियों द्वारा पूरे शहर को सीवर लाइन के नाम पर खोद दिया है और सीवर लाइन डालने के बाद भी सारी सड़के क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है बेतरतीब से काम करते हुए तमाम पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर आम जनमानस का सड़को पर चलना दुर्भर हो गया है जिस कारण अव्यवहारिक रूप से स्मार्ट सिटी अलीगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी प्रसिद्ध हुए हैइसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर नगर निगम अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की क्रमबद्ध बीस बिंदुओ की शिकायत ज्ञापन के रूप में दी स्मार्ट सिटी अलीगढ़ द्वारा वर्ष दो हजार सत्रह में बयालीस कार्य प्रस्तावित हुए थे जो की वर्ष दो हजार बाइस तक पूर्ण हो जाने चाहिए थे लेकिन परियोजना के लापरवाह अधिकारियों के ढूलमुल रवैए के कारण आज तक चार कार्य पूरे नही हुए है और सभी कार्य खामियों से भरे हुए शहर के हालात पहले से भी बदतर होते चले जा रहे है जिसके कारण सत्ताभारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों को जनता के रोष का सामना करना पड़ रहा है अतः अनुरोध किया गया है कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सभी कार्यों की वित्तीय जांच कराई जाए एवं समस्त के जिससे स्मार्ट सिटी के नाम से अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का खुलासा हो सकेइसके साथ ही इस पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ ठोस दंडात्मक विधिक कार्यवाही की जाए जिससे आम जनमानस में सरकार की भ्रष्टाचार पर किए गए ठोस वार की नजीर बने इस दौरान यहां पर प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत महामंत्री वैभव गौतम महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल सुबोध स्वीटीयतेंद्र वाई.के जितेंद्र जीतू और मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे
Post a Comment