नाबालिग किशोरी का नहाते हुए वीडियो बना 5 माह से ब्लैकमेल कर रहे थे शोहदे...
नाबालिग किशोरी का नहाते हुए वीडियो बना 5 माह से ब्लैकमेल कर रहे थे शोहदे... पुलिस भी टालती रही.. कमिश्नर के संज्ञान मे आया केस.. तो FIR हुई दर्ज
UP : कानपुर मे एक युवक ने किशोरी का नहाते हुए वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैक मेल किया। 5 महीने तक लड़की थाने के चक्कर काटती रही... अब मामला सीनियर अफसरों के संज्ञान मे आने के बाद FIR दर्ज हुई हैं।
किस पर दर्ज हुआ मुकदमा...
13 साल की लड़की के माता पिता का निधन हो चुका हैं.. लड़की अपने भाई के साथ रहती हैं।किराये के घर मे ऊपरी मंजिल पर रहने वाले अंशु सिंह सेंगर ने लड़की का नहाते हुए नग्न वीडियो बना लिया। आरोपी ने वीडियो अपने साथी वैभव तिवारी, अभय भदौरिया, अजय ठाकुर को शेयर किया। दो दिन बाद से यह लोग भी भी वादी की बहन का यही वीडियो दिखाकर परेशान करने लगे। विरोध जताने पर पीटा और मोबाइल लूट कर भाग गए। पीड़ित ने 12 सितंबर 2023 को बर्रा के यादव मार्केट पुलिस चौकी में शिकायत की। अब पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मुकदमा हुआ और आरोपियों की तलाश शुरू हुई।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह की खास रिपोर्ट
Post a Comment