Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक

 लखनऊ भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने मंडल अध्यक्षों के साथ की बैठक



अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ 


लखनऊ कैसरबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में मंडल अध्यक्षों एवं अभियान संयोजकों के साथ बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी द्वारा की गईभारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों पर विस्तृत जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सभी अभियानों मेंएल जिस तरह लखनऊ की भूमिका अग्रिम रही है उसी तहत गांव चलो अभियान दीवार लेखन अभियान बूथ सत्यापन एवं पन्ना प्रमुख, शक्ति वंदन एवं नमो एप अभियानों में सभी जनप्रतिनिधियों मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक एवं कार्यकर्ताओं इन सभी अभियानों में बड़ी ऊर्जा के साथ अभियानों में सहभागिता निभाएंगे


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत बूथों को मजबूत करने का काम किया जाएगा  महानगर एवम मंडल स्तर पर कार्यशाला के माध्यम से अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है अब आज  पांच फरवरी से बूथ स्तर पर प्रवासियों के प्रवास से लेकर के क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों तक संपर्क तक का काम किया जाना है  सभी जनप्रतिनिधि एवम भाजपा के पदाधिकारियों को बूथों में जाकर चौबीस घंटे का प्रवास करना होगा प्रवास के दौरान प्रवासियों को क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों एवं वरिष्ठजनों संस्था कमेटी पदाधिकारियों से मिलकर केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा  वही आगामी लोकसभा चुनाव में बहुत ही काम दिन बचे हैं जिसको लेकर के निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर लिस्ट का सत्यापन एवं पन्ना प्रमुख बना करके अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान प्राथमिकता पर कार्य किया जाना है

दीवार लेखन अभियान का कार्य में जनप्रतिनिधियों द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें सभी विधानसभा में जनप्रतिनिधि अपने विधानसभा में दो सौ से अधिक जगहों पर कमल का फूल बनाकर एक बार फिर मोदी सरकार के साथ बूथ संख्या लिखना होगा


सोलह फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता करेगे अयोध्या दर्शन


महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रस्तावित सोलह फरवरी को अयोध्या दर्शन को भाजपा लखनऊ महानगर के सभी कार्यकर्ताओं को दर्शन के लिए ले जाया जाएगा जिसका रजिस्ट्रेशन वरिष्ठ पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवम पार्षद को आधार कार्ड की कॉपी एवम फोटो देकर नाम दर्ज करवाना होगा



पत्र एवम ईमेल के जरिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित  करे


श्री राम मंदिर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होने पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र एवम ईमेल के जरिए धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है जिसमे शहर के सभी प्रमुख जगहों पर लाभार्थियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

देश और प्रदेश की आधी आबादी महिला मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए शक्ति वंदन अभियान शुरू किया हुआ है इस अभियान को लेकर पार्टी के पदाधिकारी महिलाओं के बीच में पहुंचकर महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया जाएगा किस तरह से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है इसको लेकर जागरूक करने का काम किया जाएगा


बैठक में अभियान संयोजक एवं महामंत्री राम अवतार कनौजिया उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल विवेक सिंह तोमर सौरभ वाल्मीकि अभिषेक खरे  विनायक पांडेय गौरव भाटिया पंकज सक्सेना विजय कुमार भुर्जी सतीश दीपक शुक्ला दीपू सत्येंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे

कोई टिप्पणी नहीं