Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर में बड़ा हादसा: CO की गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा

लखीमपुर में बड़ा हादसा: CO की गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की मौतटक्कर से 3 फीट हवा में उछलकर सड़क पर गिरे, बाइक के परखच्चे उड़े मामा ने मौके पर तोड़ा दम, भांजे ने अस्पताल में दम तोड़ा



लखीमपुर खीरी शनिवार दोपहर मोहम्मदी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे ने दो जिंदगियां छीन लीं। पसगवां जा रही CO की सरकारी गाड़ी ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक करीब 3 फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई।  


कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, आनाये गांव निवासी रामअवतार पुत्र चेतराम* अपने भांजे जय राम* के साथ बाइक से मगरेना गांव रिश्तेदारी* में जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे कंधरापुर गांव के पास मोहम्मदी की तरफ से आ रही पुलिस अधिकारियों की सरकारी गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।  


मौके पर ही मौत, अस्पताल में भी नहीं बची जान 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मामा रामअवतार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भांजे जय राम को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर जिला अस्पताल रेफर  किया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।  


CO की गाड़ी भी हुई क्षतिग्रस्त 

हादसे में सरकारी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।  


अस्पताल में मचा कोहराम, परिजनों में चीख-पुकार  

हादसे की खबर मिलते ही मृतक रामअवतार की पत्नी रेशमा  सहित दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थिति की गंभीरता देखते हुए एसडीएम मोहम्मदी, तहसीलदार अरुण कुमार, इंस्पेक्टर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।  


पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम को भेजे

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरकारी वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


फिलहाल पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे को लेकर शोक की लहर है।

कोई टिप्पणी नहीं