Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सशस्त्र सीमा बल ने पशु चिकित्सा शिविर में 110 पशुओं का किया इलाज

 सशस्त्र सीमा बल ने पशु चिकित्सा शिविर में 110 पशुओं का किया इलाज 



मयंक गुप्ता/राजू सिंह

श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़

पलिया कलां


  39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा समवाय सुमेरनगर के कार्यक्षेत्र के ग्राम बाजपुर में भारत सरकार गृह मंत्रालय सशस्त्र सीमा बल के आदेशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र के पशुओं की चिकित्सा के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें 39वीं वाहिनी की डा. शालिनी परिहार द्वितीय कमान अधिकारी ( पशु चिकित्सक) द्वारा पशुओं का मुफ्त इलाज एवं दवाओं का वितरण किया गया । जिसमें कुल 110 पशुओं का इलाज किया गया। साथ हीं  डा. शालिनी परिहार (द्वितीय कमान अधिकारी) के द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं के तहत पशुपालन के बारे में जानकारी दी गई | इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, फौज में भर्ती एवं नागरिकों को गर्मी के मौसम में जानवरों को लू से बचने और जानवरों के साफ सफाई के ऊपर ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया | 39वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, भारत – नेपाल सीमा पर भारत सरकार के द्वारा संचालित किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रतिबद्ध है |

कोई टिप्पणी नहीं