Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पति ने तैयारी कराकर पत्नि को बनाया लेखपाल.. जॉब लगते ही पत्नि के बदले तेवर.. विवाद पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र...

 पति ने तैयारी कराकर पत्नि को बनाया लेखपाल.. जॉब लगते ही पत्नि के बदले तेवर.. विवाद पहुंचा परिवार परामर्श केंद्र... 



UP : आगरा में शादी के 11 साल बाद विवाहिता की लेखपाल की नौकरी क्या लगी, उसके तेवर ही बदल गए। यह आरोप पति ने लगाए हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने घर में खाना बनाना तक छोड़ दिया है। हालांकि पत्नी का कहना है कि पति झूठ बोल रहा है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा। दोनों के बीच सुलह की कवायद की गई, लेकिन पति ने पत्नी के नौकरी छोड़ने पर ही साथ रखने की बात कही है। इससे मामले में अगली तारीख दी गई है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया कि दंपती शमसाबाद थाना क्षेत्र के हैं।युवक की सेनेटरी की दुकान है। युवक ने बताया कि 2 साल पहले लेखपाल की भर्ती निकली थी। पत्नी को तैयारी कराई। नौकरी लगने पर परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ दिन तो सब कुछ सही चला। मगर, पत्नी नौकरी पर जाने से पहले और आने के बाद कोई काम नहीं करती है। गृह कार्य करने के लिए मना करने लगी। झगड़ा होने लगा।अब मामला काउंसलिंग मे है।  मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं