Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

दिल्ली पुलिस के दरोगा की हत्या कर हमलावर ने कई लोगो पर की फायरिंग.. कातिल ने खुद को भी गोली से उड़ाया

 दिल्ली पुलिस के दरोगा की हत्या कर हमलावर ने कई लोगो पर की फायरिंग.. कातिल ने खुद को भी गोली से उड़ाया


 


दिल्ली के नंद नगरी मे मुकेश कुमार नाम के शख्स ने दिल्ली पुलिस के ASI दिनेश शर्मा की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है।मीत नगर फ्लाईओवर पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच में तैनात एएसआई दिनेश शर्मा अपनी मोटरसाइकिल DL4SV-3934 पर सवार थे। उन्हे मुकेश कुमार ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद उसने स्कूटी सवार अमित कुमार उम्र  पुत्र खुशी राम निवासी ई-45.ए, प्रेम विहार, गली नंबर 1, शिव विहार को गोली मारी। 

आरोपी मुकेश  पुत्र रोहताश निवासी डी-3/5159, झुग्गी नंद नगरी यहाँ एएसआई दिनेश और अमित को गोली मारने के बाद जबरन टीएसआर पर बैठ गया। जब टीएसआर चालक ने विरोध किया तो उसने चालक महमूद पर भी गोली चला दी। गोली तो नहीं लगी मगर महमूद गाडी से कूद गया और घायल हो गया। इसके बाद हमलावर मुकेश ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।मण्डल कोर्डिनेटर राजकुमार सिंह श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं