कांग्रेसियों ने इंडिया गठबंधन प्रत्यासी उत्कर्ष वर्मा के लिए नगर भ्रमण करके मतदाताओ से मांगे वोट
कांग्रेसियों ने इंडिया गठबंधन प्रत्यासी उत्कर्ष वर्मा के लिए नगर भ्रमण करके मतदाताओ से मांगे वोट
श्री न्यूज24/दैनिक अदिति
डीपी मिश्रा
पलियाकलां(खीरी)। गर्मी के बढ़ते तापमान के साथ ही चुनाव का माहौल भी धीरे धीरे गर्म होने लगा, इस गर्मी में सक्रिय हुए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पलिया नगर में भृमण कर खीरी लोकसभा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा के लिये वोट मांगे
अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन खां "क़मर" के आवास पर कांग्रेस जन एकत्रित हुए तत्पश्चात वहीं से टोली के रूप में चल कर बाज़ार में दुकान - दुकान जाकर गठबन्धन प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा को जिताने की अपील की।
इस दौरान किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बृज मौर्या जी, वरिष्ठ कांग्रेसी अमर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सपा संजीव कुमार "मुन्ना", जी पूर्व यूथ जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस आकिब खां, यूथ जिला महासचिव कांग्रेस मोइन अहमद जवेदी,जिला महासचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस आदिल खां, तहसील अध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली, पूर्व प्रधान रामचंदर, गुरनाम सिंह, अमनप्रीत सिंह, नितेश शुक्ला, श्रीचंद, रामलखन सिंह (एडवोकेट), हंसराज मोतीलाल मास्टर मुन्ना खान संदीप गौतम थारू क्षेत्र के आसाराम, रावण दास रामू राणा रामचंदर बंदर बरारी आदि भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post a Comment