राष्ट्रवादी पार्टी ने रजनीश दुबे को बनाया जिलाध्यक्ष(युवा मोर्चा) क्षेत्रीय जनता में उत्साह
राष्ट्रवादी पार्टी ने रजनीश दुबे को बनाया जिलाध्यक्ष(युवा मोर्चा) क्षेत्रीय जनता में उत्साह
जौनपुर
सुजानगंज क्षेत्र के भटौली दुबान गांव के निवासी रजनीश दुबे को राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र देकर जौनपुर जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) नियुक्त किया गया। वही पार्टी ने रजनीश की लगन और निष्ठा को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बल एवं गतिशीलता प्रदान करने की आशा की है। वही रजनीश दुबे को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष घोषित होने पर क्षेत्रीय जनता में उत्साह तथा लोगों ने उन्हें बधाई दी। तथा दुबे जी ने वार्ता के दौरान बताया कि हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रति जिम्मेदारी लगन और निष्ठा से कार्य करते हुए अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास रत रहूंगा।

Post a Comment