Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ब्राम्हण एकता के लिए राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच का गठन किया गया पंडित श्याम तिवारी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

 ब्राम्हण एकता के लिए राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच का गठन किया गया पंडित श्याम तिवारी बने  राष्ट्रीय अध्यक्ष 


@डीपी मिश्रा

पलियाकलां(खीरी)।ब्राम्हण समाज को जागरूक करने के साथ ही एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय  ब्रम्ह मंच का गठन प्रदेश स्तर पर किया गया है।  प्रदेश के प्रत्येक जिले  में इसका विस्तार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है,  साथ में जरूरत मंद गरीब ब्राह्मण की सामूहिक आर्थिक सहायता देने के साथ ही जरूरतमंद को सामाजिक और प्रशासनिक सहायता  में सहयोग भी मंच द्वारा दिया जा रहा है।

इसमें राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच के द्वारा रोज किसी न किसी पीड़ित की मदद की जाती है ,  इसमें हाल ही में फर्रुखाबाद में नेहा दीक्षित को आर्थिक मदद प्रदान की गई। इसके साथ ही जलालाबाद के एक मरीज की आर्थिक मदद  संग शाहजहांपुर के  कैंसर पीड़ित मरीज सुमित दीक्षित की आर्थिक मदद और वर्तमान में लखीमपुर के हर्ष मिश्रा की आर्थिक मदद चल रही है जो कि PGI लखनऊ में भर्ती है ।

 गौर तलब है कि मंच द्वारा जरूरत मंद की आर्थिक मदद के अलावा  प्रशासन से या अन्य कई तरह की मदद की जा रही है। 

राष्ट्रीय ब्रम्ह मंच के अध्यक्ष पंडित श्याम तिवारी ने बताया कि  मंच शोषित व पीड़ित ब्राह्मणों के लिए संजीवनी बनकर उभर रहा है, इसमें प्रदेश के सभी वर्गों में शामिल ब्राम्हण उत्साह से शामिल होकर  जरूरतमंदो  को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

  उन्होंने बताया कि प्रदेश के ब्राम्हणों को जागरूक करके एक मंच पर लाकर उनको मजबूत करना ही

एकमात्र उद्देश्य है और इस पावन कार्य में सफलता भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों ब्राम्हण एडवोकेट, डाक्टर, प्रशानिक सेवा के अधिकारी और सरकारी सेवा  में कार्यरत ब्राम्हण कर्मचारी आदि वर्ग के ब्राम्हण स्वेच्छा और उत्साह से मंच में शामिल होकर अपने स्वजातीय जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ ही उनको प्रशासन से भी  न्याय दिलवाने में जुट गए हैं। श्री तिवारी ने स्वजातीय  बंधुओं से इस मुहिम में जुड़कर सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं