लखनऊ भाजपा ने महिलाओं को घर का मुखिया बनाया : नीरज सिंह
लखनऊ भाजपा ने महिलाओं को घर का मुखिया बनाया : नीरज सिंह
अदिती न्यूज श्री न्यूज 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ
लोकसभा लखनऊ प्रत्याशी राजनाथ सिंह जी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल ने सबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया और 20 मई को कमल का बटन दबाकर राजनाथ सिंह जी को विजयी बनाने की अपील करी
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने संबोधन में कहा कि आज देश की महिलाओं का भरोसा नरेन्द्र मोदी पर है नरेन्द्र मोदी की सरकार ने महिलाओं के संपूर्ण विकास के लिए ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम उठाए हैं उन्होंने कहा कि पचास आबादी के वोट के बल पर मोदी जी चुनाव में हैट्रिक लगाने जा रहे हैं
नीरज सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया
उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा की हमारी पार्टी को सिर्फ वादों की नहीं कर्मों की भी पहचान है उन्होंने सोच ईमानदार काम दमदार लखनऊ बोले पांच लाख पार फिर एक बार मोदी सरकार के नारे के साथ जनता का आवाह्न किया अंत में उन्होंने कहा की आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं विदेश से भी जुड़ रहा है आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गरीब, युवा किसान महिला और वंचित वर्ग को समर्पित है
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि नारियों के सम्मान से ही समाज मजबूत होता है। नारी को शक्ति का रूप भी कहा जाता है आज नारियां घर से बाहर निकलकर कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं भाजपा में महिला और पुरुष कार्यकर्ता के बीच भेदभाव नहीं किया जाता है भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाकर अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर ऐतिहासिक कदम उठाया है नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून से महिलाएं राजनीतिक तौर पर सशक्त होंगी महिलाओं के लिए आरक्षण का फैसला भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा आरक्षण का कानून बन जाने से तेतीस प्रतिशत महिलाओं को विधानसभा और संसद में पहुंचने का अवसर मिलेगा। महिला जनप्रतिनिधि विधानसभा और संसद में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा सकेंगी
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पारा रोड स्थित राज स्टेट लान में आयोजित महिला सम्मेलन में अंजनी श्रीवास्तव रमेश तूफानी समाज सेविका नम्रता पाठक महानगर महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी प्रसून जोशी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रेशू भाटिया रंजना द्विवेदी जया शुक्ला अर्चना साहू रीना चौरसिया अभिषेक खरे कुलदीप श्रीवास्तव सहित समस्त महिला पार्षद, समस्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही
Post a Comment